PM मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर श्रोताओं को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, शनिवार, 13 फ़रवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्व रेडियो दिवस पर सभी रेडियो श्रोताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि रेडियो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘विश्व रेडियो दिवस पर शुभकामनाएं। रेडियो के सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं। रेडियो को नवीन विषय वस्तु एवं संगीत मुहैया कराने वाले प्रशंसा के पात्र हैं। यह सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है। मैंने ‘मन की बात’ के कारण रेडियो का सकारात्मक प्रभाव स्वयं महसूस किया है।’ विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह वर्ष 2011 में यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा घोषित किया गया था और वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में इसे अपनाया गया था।


Similar Post
-
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
बेंगलुरु, बुधवार, 03 मार्च 2021। कर्नाटक की राजनीति में सेक्स स ...
-
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मायावती ने सवाल उठाए, सरकार पर कसा तंज
लखनऊ, बुधवार, 03 मार्च 2021। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष माय ...