संजय राउत का तंज- 'बाकी सब देशद्रोही, बस अर्णब और कंगना ही तो देशप्रेमी हैं'

नई दिल्ली, शुक्रवार, 05 फ़रवरी 2021। राज्यसभा में शुक्रवार शिवसेना नेता संजय राउत ने कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला और कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर सरकार द्वारा राजनीति का आरोप लगाया है। संजय राउत ने गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हिंसा और तिरंगे के अपमान का जिक्र करते हुए कहा कि तिरंगे के अपमान से पूरा देश दुखी था। पीएम मोदी भी दुखी हो गए। इस दौरान संजय राउत ने दीप सिद्धू के बारे में बोलते हुए कहा- जिस दीप सिद्धू ने यह सब किया उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। जबकि सैकड़ों किसानों को जेल में बंद कर दिया गया। किसान आंदोलन के असली गुनाहगार कब गिरफ्तार होंगे। राउत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भी अपने हक के लिए आवाज उठाता है तो उसे देशद्रोही बता दिया जाता है, देशप्रमी तो बस अर्णब गोस्वामी और कंगना रनौत हैं। हमारी सरकार में भी कई लोगों पर देश द्रोह का मामला दर्ज कर दिया गया है।


Similar Post
-
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
बेंगलुरु, बुधवार, 03 मार्च 2021। कर्नाटक की राजनीति में सेक्स स ...
-
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मायावती ने सवाल उठाए, सरकार पर कसा तंज
लखनऊ, बुधवार, 03 मार्च 2021। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष माय ...