नीतीश ने की लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, सोमवार, 25 जनवरी 2021। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव की तबीयत पिछले दिनों से खराब चल रही है। उन्हें रांची के रिम्स से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि दिलचस्प जा रहा है कि अब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी नहीं ली है। इसी मामले में जब नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत की जानकारी अखबारों से मिल जाती है। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामना है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने कहा कि पहले तो हम फोन कर उनका हालचाल ले लेते थे लेकिन इस पर लोग क्या-क्या बोलते थे यह सभी को पता है।
नीतीश ने साफ तौर पर कहा है कि हमने भी सोच लिया है कि अब हम जानकारी नहीं लेंगे, अखबार से जानकारी मिल जाते है। आपको बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शनिवार रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज और उनकी तबीयत पर नजर रखने के लिये डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। एम्स के हृदय रोग संबंधी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राकेश यादव उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।


Similar Post
-
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष ने अकाली दल के 10 विधायकों का निलंबन रद्द किया
चंडीगढ़, सोमवार, 08 मार्च 2021। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राण क ...
-
प्रदेश के सूचना एवं जनसपंर्क मंत्री ने किया पीपीएल-2021 का आगाज
जयपुर, सोमवार, 08 मार्च 2021। प्रदेश के सूचना एवं जनसपंर्क मंत् ...
-
उद्धव ठाकरे ने दी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई, ‘कोविड-19 योद्धा’ की सराहना की
मुंबई, सोमवार, 08 मार्च 2021। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्ध ...