किसानों को ट्रैक्टरों में नहीं मिला रहा डीजल

नई दिल्ली, रविवार, 24 जनवरी 2021। गणतंत्र दिवस पर किसानों की दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में तीन हजार ट्रैक्टरों के साथ 25 जनवरी को कूच करने की घोषणा के बाद से प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ट्रैक्टर ट्रॉली के लिए अब डीजल नहीं मिलेगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश जारी हो गए हैं, जिसके बाद पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पेट्रोल पंपों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने रविवार को बताया कि किसानों को ट्रैक्टरों में डीजल नही दिया जा रहा है। इससे पहले किसान ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए शनिवार देर चौधरी नरेश टिकैत को मनाने के लिए कमिश्नर और डीआईजी सिसौली पहुंचे। हालांकि टिकैत ने स्पष्ट कर दिया वे ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। उन्होंने कहा कि किसान स्वेच्छा से ट्रैक्टर रैली में शामिल हो रहे हैं, भाकियू ने सिर्फ आह्वान किया है।


Similar Post
-
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
बेंगलुरु, बुधवार, 03 मार्च 2021। कर्नाटक की राजनीति में सेक्स स ...
-
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मायावती ने सवाल उठाए, सरकार पर कसा तंज
लखनऊ, बुधवार, 03 मार्च 2021। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष माय ...