जम्मू कश्मीर के कठुआ में बॉर्डर पर BSF को मिली सुरंग, आतंकियों के इस्तेमाल का शक

जम्मू, बुधवार, 13 जनवरी 2021। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नीचे एक सुरंग का पता लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने बोबियान गांव में सीमा पार से बनाई गई एक सुरंग का पता लगाया, जिसका निर्माण आतंकवादियों को घुसाने के लिए किया गया है। बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


Similar Post
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: वामदल और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति
नई दिल्ली, बुधवार, 27 जनवरी 2021। पश्चिम बंगाल में इस साल विधा ...
-
अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता शशिकला जेल से रिहा, 4 वर्ष की सजा हुई पूरी
बेंगलुरु, बुधवार, 27 जनवरी 2021। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ...
-
मुख्यमंत्री रावत ने साईक्लिंग अभियान को फ्लैग ऑफ किया
देहरादून, बुधवार, 27 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ...