दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली, मंगलवार, 12 जनवरी 2021। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसके आने वाले दिनों में और गिरने का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में लगातार बादल छाए रहे और दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था।
IMD के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और गुरूवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 4 साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है। अधिकारी ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर आने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। तापमान अभी और गिरेगा। राष्ट्रीय राजधानी में गुरूवार और शुक्रवार को घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।


Similar Post
-
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन
लखनऊ, बुधवार, 20 जनवरी 2021। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल म ...
-
अर्नब की व्हाट्सएप बातचीत मामले की जांच हो, संसद में उठाएंगे मुद्दा: कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 20 जनवरी 2021। कांग्रेस ने ‘रिपब्लिक टीवी ...
-
बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर 2 किलो हेरोइन जब्त की
चंडीगढ़, बुधवार, 20 जनवरी 2021। बीएसएफ ने बुधवार को पंजाब के फिर ...