मोतीलाल वोरा के निधन पर मध्य प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

भोपाल, मंगलवार, 22 दिसम्बर 2020। अविभाजित मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर उनके सम्मान में राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में 21 दिसम्बर से 23 दिसंबर, 2020 तक राजकीय शोक के दौरान प्रदेश-भर में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा। ज्ञात हो कि वोरा का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वोरा का अंतिम संस्कार मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में किया जाएगा।


Similar Post
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: वामदल और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति
नई दिल्ली, बुधवार, 27 जनवरी 2021। पश्चिम बंगाल में इस साल विधा ...
-
अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता शशिकला जेल से रिहा, 4 वर्ष की सजा हुई पूरी
बेंगलुरु, बुधवार, 27 जनवरी 2021। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ...
-
मुख्यमंत्री रावत ने साईक्लिंग अभियान को फ्लैग ऑफ किया
देहरादून, बुधवार, 27 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ...