सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन, किसान आंदोलन की वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली, मंगलवार, 08 दिसम्बर 2020। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी ने देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमा पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। वहीं, केंद्र के हालिया कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संघों ने आज राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया है। बंद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। बंद के आह्वान को कुछ मजदूर संघों ने भी समर्थन देने का एलान किया है। हालांकि किसान नेताओं ने कहा है कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
लगभग सभी विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद को समर्थन देने और कई संगठनों के किसानों के समर्थन में समानांतर प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद केंद्र ने परामर्श जारी करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा बढ़ाने और शांति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी से सांकेतिक बंद में शामिल होने की अपील करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अपने प्रदर्शन के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक वे चक्का जाम प्रदर्शन करेंगे जिस दौरान प्रमुख सड़कों को जाम किया जाएगा। प्रदर्शन के तहत उत्तरी राज्यों खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के किसान सड़कों पर उतरे हैं।


Similar Post
-
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- प्रधानमंत्री तीन नए क़ानून लाए हैं जो भारतीय कृषि को बर्बाद कर देंगे
करूर, सोमवार, 25 जनवरी 2021। तमिलनाडु के करूर में कांग्रेस नेता ...
-
नीतीश ने की लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली, सोमवार, 25 जनवरी 2021। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री औ ...