तेजस्वी ने नीतीश सरकार को दी चुनौती, कहा- दम है तो गिरफ़्तार करो, नहीं तो स्वयं गिरफ्तारी दूंगा

पटना, रविवार, 06 दिसम्बर 2020। पटना में किसानों के समर्थन में धरना देने को लेकर केस किए जाने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को खुली चुनौती दी है।,तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- दम है तो गिरफ़्तार करो, नहीं तो इंतजार के बाद स्वयं गिरफ्तारी दूँगा। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि- डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। दम है तो गिरफ़्तार करो,अगर नहीं करोगे तो इंतज़ार बाद स्वयं गिरफ़्तारी दूँगा। किसानों के लिए FIR क्या अगर फाँसी भी देना है तो दे दिजिए।
आपको बता दें कि कृषि बिल के विरोध में गांधी मैदान में सभा करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित 18 नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मजिस्ट्रेट श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजीव दत्त वर्मा ³ने गांधी मैदान थाने में एफआईआर कराई है। उन्होंने बताया कि सभा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। कोविड-19 में कहीं भी 100 व्यक्ति से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। गांधी मैदान में कोविड के दौरान भीड़ जुटायी गयी। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दावा किया कि प्रशासन को शुक्रवार को ही विधिवत रूप से आवेदन देकर गांधी मैदान में गांधीजी की प्रतिमा के सामने धरना देने और संकल्प लेने की अनुमति मांगी गई थी। कार्यकर्ता जब मैदान के अंदर पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया। सभी को मैदान से बाहर कर गेटों पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद महागठबंधन के कार्यकर्ता गांधी मैदान के गेट नंबर चार के सामने धरने पर बैठ गए।


Similar Post
-
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन
लखनऊ, बुधवार, 20 जनवरी 2021। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल म ...
-
अर्नब की व्हाट्सएप बातचीत मामले की जांच हो, संसद में उठाएंगे मुद्दा: कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 20 जनवरी 2021। कांग्रेस ने ‘रिपब्लिक टीवी ...
-
बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर 2 किलो हेरोइन जब्त की
चंडीगढ़, बुधवार, 20 जनवरी 2021। बीएसएफ ने बुधवार को पंजाब के फिर ...