वास्तु के मुताबिक झाडू, कैंची, चाकू जैसी घर की छोटी-छोटी चीजों का हमारे ऊपर पड़ता है ये प्रभाव

झाडू, कैंची और चाकू जैसी कई छोटी-छोटी चीजें हम सबके घर पर इस्तेमाल होती हैं। वास्तु शास्त्र में घर की इन छोटी-छोटी चीजों को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार इन चीजों के सही प्रयोग से कई तरह के लाभ हासिल किए जा सकते हैं। झाड़ू हर एक घर की जरूरी चीज है। मालूम हो कि झाड़ू को आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू का अनादर करने, उसे पैर से छूने, इधर-उधर फेंक देने या फिर टूटी हुई झाड़ू घर पर रखने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
कहते हैं कि झाड़ू को घर पर छुपाकर रखना चाहिए। इसके साथ ही सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मना किया गया है। कैंची के बारे में कहा जाता है कि इसका घर के रिश्तों पर काफी प्रभाव पड़ता है। यदि कैंची का इस्तेमाल गलत ढंग से किया जाए तो इससे पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कैंची को सदैव कपड़े या कागज में लपेटकर रखना चाहिए। ऐसा करने से कैंची के बुरे प्रभाव घर वालों पर नहीं पड़ने की मान्यता है। कैंची को किसी व्यक्ति को उधार देने से भी मना किया गया है।
कहा जाता है कि ऐसा करने से उस व्यक्ति से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। कहते हैं कि चाकू को देखकर यह जाना जा सकता है कि घर में रहने वाले लोग कैसे हैं और उस घर के संतान की स्थिति कैसी है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि चाकू को किचन में सदैव उल्टा करके रखना चाहिए। और चाकू की धार नीचे की ओर होनी चाहिए। इसके अलावा घर पर गंदा और फटा हुआ पायदान रखने के लिए मना किया जाता है। वास्तु की मानें तो घर के पायदान की सफाई नियमीत रूप से करनी चाहिए।


Similar Post
-
लक्ष्मीजी की कृपा पानी है तो इन बातों से बचना जरूरी
हर व्यक्ति के जीवन में शांति और सम्पन्नता का होना जरूरी है और सम्प ...
-
सर्दियों में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
प्राचीन काल से तुलसी को घर में रखा जाता है। तुलसी के बहुत महत्वपूर् ...
-
वास्तु के हिसाब से जानिए कैसी होनी चाहिए घर की छत
हिंदू धर्म में कई लोग वास्तु शास्त्र के हिसाब से अपना घर बनवाना पसं ...