हमने पार्टी का एक मजबूत नेता खो दिया - कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़, बुधवार, 25 नवम्बर 2020। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक दोस्त और पार्टी के मजबूत नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मित्र अहमद पटेल जी के असामयिक निधन के बारे में जान कर हैरान और दुखी हूं। वे एक समर्पित कार्यकर्ता, हमारी पार्टी के मजबूत नेता थे और कठिन समय में इसे आगे बढ़ाया। उनके परिवार, दोस्तों और कार्यकर्ताओं के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। हम आपको याद करेंगे। कांग्रेस नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह 3.30 बजे एक गुरुग्राम अस्पताल में कोविड-19 जटिलताओं के बाद 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।


Similar Post
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: वामदल और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति
नई दिल्ली, बुधवार, 27 जनवरी 2021। पश्चिम बंगाल में इस साल विधा ...
-
अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता शशिकला जेल से रिहा, 4 वर्ष की सजा हुई पूरी
बेंगलुरु, बुधवार, 27 जनवरी 2021। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ...
-
मुख्यमंत्री रावत ने साईक्लिंग अभियान को फ्लैग ऑफ किया
देहरादून, बुधवार, 27 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ...