कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बोलीं, आशा है कि राहुल कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे और फिर अध्यक्ष पद संभालेंगे

नई दिल्ली, शनिवार, 21 नवम्बर 2020। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे और फिर से अध्यक्ष पद संभालेंगे। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गांधी हमारे शीर्ष नेता हैं और हर मुद्दे पर हमारे प्रेरणा रहेंगे। कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में विश्वास करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि राहुल जी करोड़ों कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे और अध्यक्ष पद संभालेंगे।’’
बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई नेताओं के बयानों को लेकर सुप्रिया ने कहा, ‘‘ पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। कई बार कई मुद्दों पर लोगों की अलग अलग राय हो सकती है जो एक लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिचायक होती है।’’ गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।


Similar Post
-
रामायण विश्वमहाकोश का प्रथम संस्करण प्रकाशन के लिए तैयार
लखनऊ, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। भारतीय संस्कृति और दुनिया भर के र ...
-
भारत को भाजपा से और बंगाल को तृणमूल कांग्रेस से बचाने की जरूरत है: भूपेश बघेल
कोलकाता, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस&nb ...
-
अखिलेश बोले, विधानसभा चुनाव में BJP इतने बड़े अंतर से हारेगी जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी
झांसी, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...