यूपी में अवैध शराब बनाने के दोषी लोगों की संपत्ति होगी जब्त

लखनऊ, शनिवार, 21 नवम्बर 2020। जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब यूपी सरकार अवैध शराब बनाने वाले माफियाओं पर नकेल कसने जा रही है। यूपी सरकार ने नकली शराब बनाने के मामलों में दोषी पाए गए लोगों की संपत्ति को ज़ब्त करने का फैसला किया। आपको बता दे कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्विटर पर तीन जिलों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यूपी में लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, बागपत मेरठ में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं। आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है? कौन जिम्मेदार है।" ज्ञात हो यूपी में इन दिनों जहरीली शराब से मौतें थम नहीं रही है। लखनऊ, मथुरा के बाद प्रयागराज में मामला सामने आया है।


Similar Post
-
रामायण विश्वमहाकोश का प्रथम संस्करण प्रकाशन के लिए तैयार
लखनऊ, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। भारतीय संस्कृति और दुनिया भर के र ...
-
भारत को भाजपा से और बंगाल को तृणमूल कांग्रेस से बचाने की जरूरत है: भूपेश बघेल
कोलकाता, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस&nb ...
-
अखिलेश बोले, विधानसभा चुनाव में BJP इतने बड़े अंतर से हारेगी जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी
झांसी, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...