महाराष्ट्र: ठाकरे की योगी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो यूपी ले जाकर दिखाएं फिल्म सिटी

मुंबई, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2020। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यदि हिम्मत है तो वे फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। दरअसल, कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाएंगे। तभी से इस मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने आ गए हैं। सिनेमा जगत से जुड़े एक वेबिनार को गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे ने संबोधित किया। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने मुंबई फिल्म सिटी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सारी समस्याओं और परेशानियों को दूर करने का काम करेगी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस धरती पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की। वहां मैं किसी भी तरह की कमी नहीं होने दूंगा। इससे पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में यूपी में फिल्म सिटी शुरू करने को लेकर योगी पर निशाना साधा था। पार्टी ने सामना में लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है तब योगी जी नई फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जाएगा और अगले ढाई वर्ष के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।


Similar Post
-
बिहार : महंगाई के विरोध में सिर पर गैस सिलेंडर, प्याज की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे राजद विधायक
पटना, मंगलवार, 02 मार्च 2021। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मंग ...
-
इतिहास में पहली बार नागपुर से बाहर होगी संघ की चुनावी बैठक
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 मार्च 2021। इस साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक ...
-
मुकेश अंबानी बने दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति
- एलन मस्क पहले और जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर
नई दिल ...