दिल्ली मेट्रो में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 100 यात्रियों पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2020। दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए लागू नियमों का उल्लंघन करने पर मेट्रो के 98 यात्रियों पर जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर पुलिसकर्मी कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करनेवालों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान मास्क नहीं पहनने वाले और सामाजिक दूरी नियम का उल्लंघन करनेवाले यात्रियों को चालान जारी किया गया। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जीतेंद्र मणि ने बताया कि पिछले चार दिनों में 1,903 मेट्रो ट्रेनों की जांच हुई और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 98 चालान जारी किए गये। उन्होंने सुरक्षा के लिए मेट्रो यात्रियों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।


Similar Post
-
शिक्षक ही कर सकते हैं स्टूडेंट्स के करियर का मार्गदर्शन : सावंत
पणजी, शनिवार, 06 मार्च 2021। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत न ...
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे मध्य प्रदेश
- जबलपुर और दमोह के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ज ...
-
जैक डोरसी के पहले ट्वीट की बिक्री, 2 करोड़ रुपये की बोली लगी
नई दिल्ली, शनिवार, 06 मार्च 2021। ट्विटर के सीईओ और अरबपति जैक डो ...