पंजाब में शौर्यचक्र विजेता बलविन्दर सिंह की हत्या की एसआईटी जांच करवाने के आदेश

चंडीगढ, शनिवार, 17 अक्टूबर 2020। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शौर्य चक्र अवार्डी कामरेड बलविन्दर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के सभी पहलूओं से जांच करने के लिए फिऱोज़पुर के डी.आई.जी. के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन करने के आदेश दिए हैं। बलविन्दर सिंह की मौत पर दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को जांच में तेज़ी लाने के आदेश दिए हैं, जिससे दोषियों की शिनाख्त करके उनके खि़लाफ़ कानूनी कार्यवाही को यकीनी बनाया जा सके। घटना का गंभीर नोटिस लेते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि एस.आई.टी. द्वारा की जाने वाली जांच में सभी संभावनाओं को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कत्ल का दोषी पाया गया, उसके खि़लाफ़ सख़्ती से पेश आया जाएगा।
एस.आई.टी. संबंधी विवरण देते हुए डी.जी.पी. ने बताया फिऱोज़पुर के डी.आई.जी. हरदयाल मान के अलावा यह टीम तरन तारन के एस.एस.पी. ध्रूमन निम्बल और भिखीविंड के डी.एस.पी. राजबीर सिंह पर अधारित है। डी.जी.पी. ने बताया कि बलविन्दर को उसके भिखीविंड में स्थित घर में शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने मार डाला। उन्होंने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस इलाके की सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिखाया गया है कि दो अज्ञात हमलावर प्रात:काल मृतक के घर पहुँचे और इनमें से एक ने घर के परिसर में दाखि़ल होकर पास से गोली चलाई। डी.जी.पी. ने बताया कि वाहन के विवरण और इसके रजिस्ट्रेशन नंबर की जाँच की जा रही है।


Similar Post
-
'आक्सीजन सप्लाई को प्राथमिकता दे सरकार, जरूरत पड़े तो करे आयात'- मायावती
लखनऊ, सोमवार, 19 अप्रैल 2021। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया माय ...
-
वायु सेना प्रमुख पांच दिन के फ्रांस दौरे पर
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अप्रैल 2021। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार् ...
-
बिहार : कोरोना के दूसरी लहर के बीच उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न
पटना, सोमवार, 19 अप्रैल 2021। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने क ...