पालघर के पूर्व एसपी को नासिक स्थित महाराष्ट्र पुलिस अकादमी का अधीक्षक किया नियुक्त

पालघर, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020। पालघर के पूर्व पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को नासिक स्थित महाराष्ट्र पुलिस अकादमी का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें जिले में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने की घटना के बाद मई में अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया था। राज्य के गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश के अनुसार, सिंह को नासिक में पुलिस अकादमी का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि 16 अप्रैल को एक कार में मुंबई से सूरत की ओर जा रहे दो साधुओं और उनके चालक की पालघर के गडचिंचले गाँव में भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सिंह उस समय जिला पुलिस अधीक्षक थे। बाद में उन्हें अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया था।


Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने ग्राम पंचायत चुनाव कराने की अनुमति दी
अमरावती (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 21 जनवरी 2021। आंध्र प्रदेश उ ...
-
राजपथ की ही तरह किसानों की ट्रैक्टर परेड में दिखेंगी झांकियां, तैयारियां जोरों पर
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 जनवरी 2021। कृषि कानूनों को लेकर किसान अप ...
-
यूपी सरकार करेगी हुनरमंदों का सम्मान
लखनऊ, गुरुवार, 21 जनवरी 2021। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूपी दि ...