उत्तर प्रदेश : गोंडा में तीन दलित नाबालिग बहनों पर एसिड से हमला

- गांव में युवक ने फेंका तेजाब
लखनऊ, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में गोंडा में सोमवार को सोते समय तीन लड़कियों पर एसिड (केमिकल) फेंकी गई है। इसमें तीनों लड़कियां झुलस गयी हैं। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोंडा जिले में थाना परसपुर के पसका गांव में सोमवार रात एक परिवार की तीन बेटियां छत पर सो रही थीं। तभी किसी एक व्यक्ति ने तीनों पर एसिड से हमला कर दिया। जिसमें तीनों बच्चिां झुलस गयी हैं। यह केमिकल क्या है इसकी छानबीन हो रही है। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। तीनों बच्चियों की हालत अभी ठीक है। सबसे बड़ी लड़की 30 प्रतिशत तक जली है, दूसरी 20 प्रतिशत और तीसरी 7 प्रतिशत है। तीनों नबालिग हैं। अभी घटना का अंजाम देने वाले शख्स का कोई पता नहीं चला है। मौके पर फोरंसिक टीम और डाग स्क्वायड लगी है। तीनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । यहां पर बड़ी बहन का इलाज किया जा रहा है। एसिड अटैक में उसका चेहरा झुलस गया है। बाकी दो बहनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।


Similar Post
-
नेताजी एक सच्चे नायक थे, जो एकता में विश्वास रखते थे : ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 23 जनवरी 2021। 'देशनायक' सुभाष चंद्र बोस को उ ...
-
रिम्स ने बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली एम्स भेजने का फैसला किया गया
रांची, शनिवार, 23 जनवरी 2021। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे र ...
-
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने किया नमन
नई दिल्ली, शनिवार, 23 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ...