अधीर रंजन चौधरी का ममता सरकार पर आरोप, कहा- बंगाल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है

कोलकाता, रविवार, 11 अक्टूबर 2020। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस और वाम दल मिलकर भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे। राज्य में अगले साल अप्रैल-मई महीने में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर राज्य सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राज्य मुख्यालय से लेकर दो किलोमीटर लंबा मार्च निकाला। इस दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के दामों में वृद्धि और दैनिक जरूरतों के सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर भी विरोध जताया।


Similar Post
-
चेन्नई : अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, एनसीबी ने 2 श्रीलंकाइयों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( ...
-
CWC की बैठक: के.सी. वेणुगोपाल बोले- जून 2021 तक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेण ...
-
बिहार : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर जारी आदेश पर तेजस्वी ने कहा, 'करो गिरफ्तार'
पटना, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। बिहार में सोशल मीडिया पर मंत्री, अ ...