कोरोना वायरस से पीड़ित BJD विधायक उमाकांत सामंतराय अंत्येष्टि में हुए शामिल, मामला दर्ज

पुरी, शनिवार, 10 अक्टूबर 2020। बीजद के विधायक उमाकांत सामंतराय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है क्योंकि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह पार्टी के नेता प्रदीप महारथी की अंत्येष्टि में शामिल हुए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ पुरी के सी बीच पुलिस थाने में शुक्रवार रात भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और महामारी रोग कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास पर भी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके चार अक्टूबर को महारथी की अंत्येष्टि में शामिल होने का आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
पुरी के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि मंत्री 17 दिन तक पृथक-वास में रहने के बाद अंत्येष्टि में शामिल हुए। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। जगन्नाथ सेना नाम के स्थानीय संगठन ने दास और सामंतराय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह अंत्येष्टि में शामिल हुए।


Similar Post
-
नेताजी एक सच्चे नायक थे, जो एकता में विश्वास रखते थे : ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 23 जनवरी 2021। 'देशनायक' सुभाष चंद्र बोस को उ ...
-
रिम्स ने बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली एम्स भेजने का फैसला किया गया
रांची, शनिवार, 23 जनवरी 2021। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे र ...
-
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने किया नमन
नई दिल्ली, शनिवार, 23 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ...