15 अक्तूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, 50 फीसदी सीटें ही बुक होंगी

नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2020। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले सात महीनों से बंद देश के सिनेमा घर 15 अक्तूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसके लिए मंगलवार को सरकार ने बकायदा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की घोषणा की। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में 15 अक्तूबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों का संचालन किया जा सकेगा। हालांकि यहां सामाजिक दूरी का पूरा-पूरा ख्याल रखना होगा। इस बात की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ 15 अक्तूबर से सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति होगी। साथ ही मास्क पहनना और दर्शकों के बीच एक सीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, 'सिनेमा घर पिछले सात महीनों से बंद हैं। वे अब 15 अक्तूबर से खुलेंगे। लोगों की सुरक्षा के लिए हमने एसओपी तैयार की है।'
इस तरह से मिलेगा प्रवेश
- कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कॉन्टैक्ट नंबर देना होगा।
- थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
- मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
- एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और कॉमन एरिया में हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। यह अरेंजमेंट टच फ्री मोड में करने की कोशिश करें।
- एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही एंट्री देनी होगी।
- जो लोग कोरोना दिशानिर्देशों को न मानें, उनसे सख्ती से पेश आएं।
इस तरह की जाएगी बैठने की व्यवस्था
- सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत से अधिक क्षमता नहीं रखी जाएगी।
- एक सीट छोड़कर ही बुकिंग हो सकेगी।
- बाकी सीटों पर नॉट टू बी ऑक्यूपाइड लिखना होगा। ऐसी सीटों पर या तो टेप लगाना होगा या फिर मार्कर लगाने होंगे।
- एक के पीछे एक व्यक्ति नहीं बैठ पाएगा।
- खाली सीटों के पीछे वाली सीट बुक होगी।
सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में अंदर जाने पर क्या होगा
- सिर्फ पैक्ड फूड की ही इजाजत होगी। इसके लिए ज्यादा काउंटर रखने होंगे। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना होगा।
- हॉल के अंदर फूड और बेवरेजेस की डिलीवरी नहीं होगी।
- लोग कतार में अंदर-बाहर जाएं, इसके लिए इंटरवल का वक्त बढ़ाया जा सकता है।
- एक्सेस प्वाइंट्स, ऑनलाइन सेल्स प्वाइंट, लॉबी और वॉशरूम जैसे एरिया में लोगों को संक्रमण से बचने के तरीके बताने की व्यवस्था करनी होगी।
- दो शो के बीच का वक्त अलग-अलग होगा।
- एक शो खत्म होने और दूसरा शुरू होने का एक ही वक्त नहीं रखा जा सकता।
- एक शो खत्म होने पर लोगों को उनकी सीटों की कतार के हिसाब से बाहर निकाला जाएगा ताकि सामाजिक दूरी रहे।
- एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा, फिर दूसरे शो के लिए लोग आकर बैठ सकेंगे।
- कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिले तो पूरे परिसर को डिसइन्फेक्ट करना होगा।


Similar Post
-
दिल्ली : कैट ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से दिल्ली में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग की
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते ह ...
-
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच JEE मेन्स प्रवेश परीक्षा स्थगित
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ...
-
वास्तविकता के विपरीत सरकार का दावा- चिदंबरम
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने र ...