PAK ने फिर की नापाक हरकत, एलओसी पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, शनिवार, 26 सितम्बर 2020। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल करके भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, आज सुबह करीब 11.15 बजे पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष उल्लंघन शुरू किया। उन्होंने कहा, "भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है। पाकिस्तान इस वर्ष की शुरुआत से ही भारत और पाकिस्तान द्वारा 1999 में किए गए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।


Similar Post
-
नेताजी एक सच्चे नायक थे, जो एकता में विश्वास रखते थे : ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 23 जनवरी 2021। 'देशनायक' सुभाष चंद्र बोस को उ ...
-
रिम्स ने बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली एम्स भेजने का फैसला किया गया
रांची, शनिवार, 23 जनवरी 2021। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे र ...
-
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने किया नमन
नई दिल्ली, शनिवार, 23 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ...