गूगल ने डूडल बनाकर मास्क की अहमियत बताई, कोरोना से बचने के उपाय भी दिए

नई दिल्ली, बुधवार, 16 सितम्बर 2020। गूगल की तरफ से लोगों को संदेश देने और किसी को याद करने के लिए डूडल बनाए जाते हैं। गूगल अमूमन हर दिन किसी न किसी महान शख्सियत को याद करते हुए या लोगों को जागरूक करने के लिए डूडल बनाता है। गूगल के डूडल लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। आज गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को मास्क की आवश्यकता को रेखांकित किया है। आज का डूडल मास्क को लेकर बनाया गया है, जिसमें लोगों के लिए मास्क कितना जरूरी है, इस बात की जानकारी दी गई है। इसके अलावा डूडल में कोरोना वायरस से बचने के निर्देश दिए गए हैं। डूडल में मास्क को लेकर संदेश दिया गया है, 'वियर ए मास्क, सेव लाइव्स (मास्क पहनिए, लोगों की जान बचाइए)।' डूडल में कोरोना से बचने के लिए मास्क की जरूरत को लेकर जानकारी दी गई है, 'वियर ए फेस कवर (फेस कवर पहनें), वॉश योर हैंड्स (अपने हाथ धोएं), कीप ए सेफ डिस्टेंस (सुरक्षित दूरी बनाए रखें)।'
इससे पहले, गूगल ने डूडल बनाकर कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद किया। गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, किराने के कर्मचारियों और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को शामिल किया। डूडल उन डॉक्टरों और नर्सों के लिए बनाया गया, जो अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डूडल ने कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और नर्सों उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। डूडल ने उन लोगों को भी सम्मानित किया जो महामारी से लड़ने के लिए एक दूसरे की मदद करने सामने आ रहे हैं।


Similar Post
-
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- प्रधानमंत्री तीन नए क़ानून लाए हैं जो भारतीय कृषि को बर्बाद कर देंगे
करूर, सोमवार, 25 जनवरी 2021। तमिलनाडु के करूर में कांग्रेस नेता ...
-
नीतीश ने की लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली, सोमवार, 25 जनवरी 2021। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री औ ...