राज्य सभा उपसभापति चुनाव: राजग उम्मीदवार को बीजद का समर्थन

भुवनेश्वर, सोमवार, 14 सितम्बर 2020। एनए बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को यहां घोषणा की कि उनकी पार्टी राज्य सभा के उप सभापति के पद के लिए होने वाले चुनाव में राजग उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह को समर्थन देगी। ये घोषणा तब हुई जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवीन पटनायक को फोन कर उनका समर्थन मांगा। ये चुनाव सोमवार को ही होगा। नीतीश कुमार ने 10 सितम्बर को नवीन पटनायक को फोन कर उनका समर्थन मांगा था। बता दें कि बीजद ने 2018 में भी हरिवंश नारायण सिंह को समर्थन दिया था। ये पद तब खाली हुआ जब हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म हो गया था। वो दोबारा चुनकर राज्य सभा पहुंचे हैं।


Similar Post
-
राजपथ की झांकी में यूपी ने मारी बाजी, मिला पहला स्थान
लखनऊ, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिज ...
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट् ...
-
पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ का दावा, लाल किले पर हिंसा भड़काने में AAP कार्यकर्ता शामिल
चंडीगढ़, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील ...