जम्मू एवं कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

श्रीनगर, शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र था। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके देर रात 1.53 बजे 33.03 डिग्री उत्तर में और 73.63 डिग्री पूर्व में महसूस किए गए। इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कश्मीर अत्यधिक संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। कश्मीर में पहले भी भूकंप ने तबाही मचाई है। साल 2005 में 8 अक्टूबर को घाटी में आए भूकंप में नियंत्रण रेखा के दोनों ओर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 थी।


Similar Post
-
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- प्रधानमंत्री तीन नए क़ानून लाए हैं जो भारतीय कृषि को बर्बाद कर देंगे
करूर, सोमवार, 25 जनवरी 2021। तमिलनाडु के करूर में कांग्रेस नेता ...
-
नीतीश ने की लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली, सोमवार, 25 जनवरी 2021। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री औ ...