BJP अध्यक्ष नड्डा ने डिजिटल बैठक में कहा, नीतीश के नेतृत्व में राजग लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव, जीत हासिल करेगा

नई दिल्ली, रविवार, 23 अगस्त 2020। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने रविवार को बिहार चुनावों के मद्देनजर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, जद(यू) और लोजपा मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और विजयी होंगे।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने डिजिटल बैठक में कहा कि बिहार और अन्य जगहों पर विपक्ष प्रभावी नहीं रह गया है।हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। 20 लाख करोड़ रु. का पैकेज दिया गया। 3 लाख करोड़ रु. MSME सेक्टर को जिसमें से 1 लाख करोड़ रु. से ज्यादा वितरित भी कर दिए गए हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल की बात की है। बिहार में हमें मखाना उद्योग, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर के सिल्क उद्योग को आगे बढ़ाना है। मुजफ्फरपुर की लीची, मधुबनी का शहद, इन सबको हमें आत्मनिर्भर भारत के तहत आगे बढ़ाना है।


Similar Post
-
दिल्ली : कैट ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से दिल्ली में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग की
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते ह ...
-
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच JEE मेन्स प्रवेश परीक्षा स्थगित
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ...
-
वास्तविकता के विपरीत सरकार का दावा- चिदंबरम
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने र ...