जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से इस साल पुरस्कृत किए जाएंगे 121 पुलिसकर्मी

नई दिल्ली, बुधवार, 12 अगस्त 2020। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर दिया जाने वाला "जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक" 2020 से 121 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन 121 पुलिसकर्मियों में 15 सीबीआई से, 10 मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से, आठ उत्तर प्रदेश पुलिस से, सात केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से, और शेष अन्य राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदक स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रदान किया जाएगा। अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से यह पदक 2018 में स्थापित किया गया था।


Similar Post
-
राजपथ की झांकी में यूपी ने मारी बाजी, मिला पहला स्थान
लखनऊ, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिज ...
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट् ...
-
पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ का दावा, लाल किले पर हिंसा भड़काने में AAP कार्यकर्ता शामिल
चंडीगढ़, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील ...