कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को सांस लेने में दिक्कत

- लखनऊ के PGI में हुए भर्ती
नई दिल्ली, रविवार, 09 अगस्त 2020। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बृजेश पाठक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हेंने खुद को आईयोलेट किया था और अब उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है। अभी तक कैबिनेट मंत्री अपने आवास पर आइसोलेट थे। प्रदेश के कानून मंत्री पाठक ने बुधवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कोरोना के लक्षण होने के बाद मैंने डॉक्टरों की सलाह पर अपना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने आगे लिखा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खुद क्वारंटाइन हो जाएं और अपनी जांच कराएं।


Similar Post
-
राजपथ की झांकी में यूपी ने मारी बाजी, मिला पहला स्थान
लखनऊ, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिज ...
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट् ...
-
पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ का दावा, लाल किले पर हिंसा भड़काने में AAP कार्यकर्ता शामिल
चंडीगढ़, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील ...