मुंबई में पानी ही पानी, लोगों से घरों में रहने की अपील

मुंबई, गुरुवार, 06 अगस्त 2020। मुंबई की बारिश ने पूरे राज्य को परेशान कर दिया है। मुंबई में बुधवार को रेकॉर्ड तोड़ने के बाद गुरुवार को हल्की बारिश हो रही है। जिसके बाद लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर हाई टाइड आने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश को देखते हुए महाराष्ट्र के कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं। बता दें कि बुधवार को मुंबई में इस सीजन की सबसे अधिक बारिश हुई। बारिश ने 46 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में भी पानी भर गया था।
बता दें कि बुधवार को भारी बारिश से मुंबई के नायर अस्पताल में पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोलाबा में सबसे अधिक 331.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सांताक्रूज में पिछले 24 घंटे में 162.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। मुंबई शहर और उपनगरों में अगले तीन से चार घंटे के बीच हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से घर पर रहने की अपील की है। साथ ही पत्रकार साथियों से कवरेज के समय सुरक्षित रखने और कोताही न बरतने को कहा।


Similar Post
-
इतिहास में पहली बार किसान 26 जनवरी को रैली कर रहे हैं: राहुल गांधी
चेन्नई, रविवार, 24 जनवरी 2021। तमिलनाडु के इरोड में कांग्रेस ने ...
-
दिल्ली में आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर लगी आग, मौके पर दमकल के आठ वाहन
नई दिल्ली, रविवार, 24 जनवरी 2021। राष्ट्रीय राजधानी में संसद मा ...
-
पश्चिम बंगाल में फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है चुनाव की तारीखों का एलान
नई दिल्ली, रविवार, 24 जनवरी 2021। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में फर ...