UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के नतीजे किए घोषित

- प्रदीप सिंह ने हासिल किया शीर्ष स्थान
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2020। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। यूपीएससी के अनुसार, कुल 829 प्रतिभागियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य लोक सेवाओं के लिए अनुशंसा की गई है। जतिन किशोर ने द्वितीय और प्रतिभा वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया है। आयोग ने शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालों का और अधिक ब्यौरा साझा नहीं किया। सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होता हैं। इसमें चयनित उम्मीदवार प्रतिष्ठित लोक सेवा में योगदान करते हैं।


Similar Post
-
राजपथ की झांकी में यूपी ने मारी बाजी, मिला पहला स्थान
लखनऊ, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिज ...
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट् ...
-
पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ का दावा, लाल किले पर हिंसा भड़काने में AAP कार्यकर्ता शामिल
चंडीगढ़, गुरुवार, 28 जनवरी 2021। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील ...