जिसे मेरी सरकार गिरानी है गिराए, स्टीयरिंग मेरे हाथ में है- उद्धव

मुंबई, रविवार, 26 जुलाई 2020। राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि जिसे किसी को मेरी सरकार गिरानी हो वो आज ही गिराए। फिर देखता हूं मैं। उन्होंने कहा कि इंतजार किसका है? अब सरकार गिराओ, सरकार तीन पहियों वाली है, लेकिन वह गरीबों का वाहन है। पर स्टेयरिंग मेरे ही हाथ में है लेकिन पीछे दोनों बैठे हैं। बुलेट ट्रेन या रिक्शा में से किसी में चुनाव करना पड़ा तो मैं रिक्शा ही चुनूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गरीबों के साथ खड़ा रहूंगा। मेरी यह भूमिका मैं बदलता नहीं हूं। कोई ऐसी सोच न बनाए कि अब मैं मुख्यमंत्री बन गया हूं, मतलब बुलेट ट्रेन के पीछे खड़ा रहूंगा। नहीं, मैंने इतना ही कहा कि मैं मुख्यमंत्री होने के नाते सर्वांगीण विकास करूंगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था डगमगा गई है, लेकिन रास्ता निकालेंगे।
शिवसेना के मुखपत्र सामना में जब उनसे पूछा गया कि क्या ऑपरेशन लोटस महाराष्ट्र में सफल होगा या नहीं? तो इसपर उन्होंने कहा कि करके देखो ना। मैं भविष्यवाणी कैसे करूंगा? आप करके देखो। जोड़-तोड़ करके देखो। एक महत्वपूर्ण मुद्दा क्या है कि ऐसा कोई भी विपक्षी नेता दिखाओ जो दूसरी पार्टी में जाकर सर्वोच्च पद पर पहुंचा है, मुख्यमंत्री बना है। आपको आपकी पार्टी में ऐसा क्या नहीं मिलता है कि आप दूसरी पार्टी में जाते हैं। कई जगह पर ऐसे उदाहरण हैं। ऐसे तोड़फोड़ होता है उसके पीछे ‘इस्तेमाल करो और फेंक दो’ यही नीति सबने अपनाई है।


Similar Post
-
चेन्नई : अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, एनसीबी ने 2 श्रीलंकाइयों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( ...
-
CWC की बैठक: के.सी. वेणुगोपाल बोले- जून 2021 तक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेण ...
-
बिहार : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर जारी आदेश पर तेजस्वी ने कहा, 'करो गिरफ्तार'
पटना, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। बिहार में सोशल मीडिया पर मंत्री, अ ...