योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का आरोप, कहा- जंगलराज में गुंडों के सामने समर्पण कर चुकी है कानून-व्यवस्था

नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2020। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या की हालिया घटनाओं को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज’ में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने समर्पण कर चुकी है। उन्होंने कानपुर में संजीत यादव नामक व्यक्ति की कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या की घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी उद्घोषणा की जा रही है। घर हो, सड़क हो, कार्यालय हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि खबरों के मुताबिक पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पैसे भी दिलवाए और अब उनकी हत्या कर दी गई। एक नया गुंडाराज आया है। इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने समर्पण कर चुकी है।


Similar Post
-
दिल्ली : कैट ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से दिल्ली में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग की
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते ह ...
-
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच JEE मेन्स प्रवेश परीक्षा स्थगित
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ...
-
वास्तविकता के विपरीत सरकार का दावा- चिदंबरम
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने र ...