खट्टर के अधिकारियों को निर्देश, लोगों को मास्क पहनने के लिए करें प्रेरित

चंडीगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2020। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करे और मास्क वितरित करने का एक विशेष अभियान चलाए। सीएम खट्टर ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपदा प्रबंधन समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुये ये निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों ने यातायात चौराहों, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वाहनों तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार वाहनों से भी प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों पर सख्ती बरतें तथा मौके पर ही चलान काट कर उन्हें कम से कम पांच-पांच मास्क वितरित करें। श्रवण माह की शिवरात्रि को देखते हुए बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मंदिरों में गंगाजल चढ़ाने की अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रलय द्वारा मंदिरों में पूजा के लिए पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरुप प्रदान की जाए। दो से पांच व्यक्तियों के समूह को आधा-आधा घंटे के अंतराल पर टोकन सिस्टम से मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दी जाए। लॉकडाउन के बाद वर्तमान में, पूरे देश में कफ्यरू की अवधि रात्रि 10 बजे से प्रात: पांच बजे तक है। श्रवण शिवरात्रि की पूजा का समय 19 जुलाई, 2020 सायं 7.19 बजे से शुरु होकर अगले दिन प्रात: 5.30 बजे तक है। इसी के अनुसार लोगों को मंदिरों में जाने की अनुमति दी जाए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य में औसतन कोरोना पॉजिटिव दर 5.9 प्रतिशत है जबकि पूरे देश में यह 7.6 प्रतिशत है। इसी प्रकार, देश के 63 प्रतिशत के मुकाबले प्रदेश में रिकवरी रेट 75 प्रतिशत है। इसी प्रकार, मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। राज्य में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 5594 तथा 20 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा, प्रतिदिन टे¨स्टग रेट भी बढ़ाया गया है। गुरुग्राम में प्रतिदिन 2400, सोनीपत व फरीदाबाद में 880-880, अम्बाला में 472 टेस्ट किये जा रहे हैं। पूरे राज्य में प्रतिदिन 9110 टेस्ट किए जा रहे हैं जिसे बढ़ाकर 12,000 टेस्ट प्रतिदिन तक किया जाएगा। मोबाइल टे¨स्टग की सुविधा भी शुरु की गई है।


Similar Post
-
नेताजी एक सच्चे नायक थे, जो एकता में विश्वास रखते थे : ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 23 जनवरी 2021। 'देशनायक' सुभाष चंद्र बोस को उ ...
-
रिम्स ने बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली एम्स भेजने का फैसला किया गया
रांची, शनिवार, 23 जनवरी 2021। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे र ...
-
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने किया नमन
नई दिल्ली, शनिवार, 23 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ...