कुलभूषण जाधव मामला: भारत ने पाकिस्तान से बिना शर्त पहुंच देने को कहा

नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2020। भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान से कहा है कि वो बिना किसी शर्त के जेल में कैद भारतीय नागरिक और पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से बातचीत करने का मौका दे। यह जानकारी सूत्रों द्वारा दी गई है। इससे पहले भारत ने कहा था कि वो इस मामले में कानूनी विकल्पों को टटोल रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने दावा किया था कि सैन्य अदालत से मौत की सजा पाए जाधव ने पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार कर दिया है। हालांकि भारत के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान पलट गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जाधव को मौत की सजा के खिलाफ अपील करने की इजाजत दे दी है।


Similar Post
-
चेन्नई : अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, एनसीबी ने 2 श्रीलंकाइयों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( ...
-
CWC की बैठक: के.सी. वेणुगोपाल बोले- जून 2021 तक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेण ...
-
बिहार : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर जारी आदेश पर तेजस्वी ने कहा, 'करो गिरफ्तार'
पटना, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। बिहार में सोशल मीडिया पर मंत्री, अ ...