मिजोरम सरकार ने किसानों के लिए जारी किया ऐप

- कृषि मंत्री ने कहा- मुश्किलों को कम करने की कर रहे पूरी कोशिश
आइजोल, शुक्रवार, 10 जुलाई 2020। मिजोरम सरकार ने किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी देने के लिए एक मोबाइल ऐप जारी किया है। राज्य के कृषि मंत्री सी. लालरिनसांगा ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से प्रभावित किसानों की मुश्किलों को कम करने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है। लालरिनसांगा ने बृहस्पतिवार को यह ऐप जारी किया था। यह एप ‘गूगल प्ले स्टोर’ पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में किसानों के लिए शुरू की गई ‘हेल्पलाइन’ से भी उन्हें काफी फायदा मिला है। मंत्री ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि में तकनीकी तथा यांत्रिक नवाचार की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।


Similar Post
-
नेताजी एक सच्चे नायक थे, जो एकता में विश्वास रखते थे : ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 23 जनवरी 2021। 'देशनायक' सुभाष चंद्र बोस को उ ...
-
रिम्स ने बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली एम्स भेजने का फैसला किया गया
रांची, शनिवार, 23 जनवरी 2021। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे र ...
-
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने किया नमन
नई दिल्ली, शनिवार, 23 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ...