दिग्विजय सिंह का आरोप, मध्यप्रदेश में विकास दुबे का प्रायोजित सरेंडर

भोपाल, गुरुवार, 09 जुलाई 2020। उत्तर प्रदेश के हिस्टीशीटर विकास दुबे के मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए है और कहा है कि विकास का प्रायोजित सरेंडर है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, "यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेंडर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है। जय महाकाल।"
ज्ञात हो कि विकास दुबे पर पिछले दिनों कानपुर के बिकरु गांव में आठ पुलिस जवानों की हत्या करने का आरोप है। उसके बाद से उत्तरप्रदेश पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी। उसने गुरुवार की सुबह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।


Similar Post
-
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- प्रधानमंत्री तीन नए क़ानून लाए हैं जो भारतीय कृषि को बर्बाद कर देंगे
करूर, सोमवार, 25 जनवरी 2021। तमिलनाडु के करूर में कांग्रेस नेता ...
-
नीतीश ने की लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली, सोमवार, 25 जनवरी 2021। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री औ ...