नड्डा का राहुल पर हमला, खारिज और बेदखल किया गया राजवंश पूरा विपक्ष नहीं हो सकता

नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2020। भारत-चीन विवाद पर कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। वहीं, आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल कर दिया गया राजवंश पूरे विपक्ष के बराबर नहीं हो सकता है। बता दें कि लद्दाख की गलवां घाटी में 20 जवानों के शहीद होने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है। भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'एक राजवंश और उसके वफादार दरबारियों को पूरे विपक्ष के एक होने का भ्रम है। एक राजवंश ने कुछ सवाल उठाए और उसके वफादार दरबारियों ने झूठ फैलाए।' दरअसल, नड्डा ने मंगलवार को राहुल पर आरोप लगाया था कि उनके बयान से सेना का मनोबल गिर रहा है।


Similar Post
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: वामदल और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति
नई दिल्ली, बुधवार, 27 जनवरी 2021। पश्चिम बंगाल में इस साल विधा ...
-
अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता शशिकला जेल से रिहा, 4 वर्ष की सजा हुई पूरी
बेंगलुरु, बुधवार, 27 जनवरी 2021। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ...
-
मुख्यमंत्री रावत ने साईक्लिंग अभियान को फ्लैग ऑफ किया
देहरादून, बुधवार, 27 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ...