कोविड-19 संक्रमण रोकने में सफल रही सरकार- मुख्यमंत्री

ऊना, मंगलवार, 16 जून 2020। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत सांय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊना जिले के कुटलैहड़ भाजपा मंडल को शिमला से वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कोरोना वायरस को रोकने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति पड़ोसी राज्यों और देश के सभी कांग्रेस शासित राज्यों की तुलना में कहीं बेहतर है। उन्होंने कहा कि राज्य के कांग्रेस नेता इस महामारी के दौरान भी राजनीति कर रहे हैं तथा इस महामारी को राजनीतिक रंग देने की पुरजोर कोशिश कर रहें हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने स्वयं 3,226 पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की।


Similar Post
-
रामायण विश्वमहाकोश का प्रथम संस्करण प्रकाशन के लिए तैयार
लखनऊ, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। भारतीय संस्कृति और दुनिया भर के र ...
-
भारत को भाजपा से और बंगाल को तृणमूल कांग्रेस से बचाने की जरूरत है: भूपेश बघेल
कोलकाता, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस&nb ...
-
अखिलेश बोले, विधानसभा चुनाव में BJP इतने बड़े अंतर से हारेगी जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी
झांसी, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...