शिवराज का दावा, मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार

भोपाल, सोमवार, 15 जून 2020। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और अब प्रदेश पूरे देश में आठवें स्थान पर आ गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा, ‘‘सभी कोरोना मापदंडों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। संक्रमित मामलों में एक दिन में 151 की कमी आई है तथा 300 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। अब यहां सक्रमित मरीजों की संख्या 2,666 है। अब 34.1 दिन में मामले दोगुणा हो रहे हैं तथा स्वस्थ होने की दर 71.1 प्रतिशत हो गई है। यह प्रदेश के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं।’’
![]()
Shivraj Singh Chouhan✔@ChouhanShivraj
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥#COVID19 से उत्पन्न परिस्थितियों ने हमारे अंदर नई चेतनाओं को जागृत किया है, जिससे हमारी जीवनशैली बदली है। धर्म व ज्ञान दोनों ही मानव कल्याण के लिए हैं। बदलाव का स्वागत करें, आनंदित रहें। https://twitter.com/ANI/status/1272363108132982784 …
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ होने की दर के मामले में मध्यप्रदेश भारत में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में मरीजों के संक्रमण से उबरने की दर 71.1 प्रतिशत हो गई है, जबकि भारत की 50.6 प्रतिशत है। राजस्थान की सर्वाधिक 75.3 प्रतिशत है। गुजरात की 68.9, उत्तरप्रदेश की 60 तथा तमिलनाडु की 54.8 प्रतिशत है। बैठक में बताया गया कि कोरोना संबंधी मपदंडों में सुधार के बाद कोरोना संक्रमण मामले में मध्यप्रदेश भारत में अब 8वें स्थान पर आ गया है। मध्यप्रदेश में 10,641 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। कोरोना के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में 1,04,568 हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 42,687, दिल्ली में 38,958, गुजरात में 23,038, उत्तरप्रदेश में 13,118, राजस्थान में 12,401 तथा पश्चिम बंगाल में 10,698 मामले हैं। बैठक में बताया गया कि कोरोना संक्रमण की पूरे देश में मध्यप्रदेश में सबसे धीमी गति है। हमारे यहां संक्रमण के मामले 34.1 दिन में दोगुणा हो रहे हैं, जबकि भारत में 18.4 दिन में हो रहे हैं।


Similar Post
-
दिल्ली : कैट ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से दिल्ली में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग की
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते ह ...
-
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच JEE मेन्स प्रवेश परीक्षा स्थगित
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ...
-
वास्तविकता के विपरीत सरकार का दावा- चिदंबरम
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने र ...