राहुल को लद्दाख के भाजपा सांसद का जवाब- हां चीन ने किया हमारी जमीन पर कब्जा लेकिन...

नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2020। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने उन्हें जवाब दिया है। भाजपा सांसद ने ट्वीट में दावा किया कि चीन ने कांग्रेस कार्यकाल में भारतीय जमीन पर कब्जा किया था। बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा था कि क्या चीन ने लद्दाख में भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। जमयांग ने ट्वीट कर कहा- हां, चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में। सांसद का कहना है कि उम्मीद है राहुल और कांग्रेस तथ्यों के आधार पर मेरे जवाब से संतुष्ट होंगे। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि वे फिर से गुमराह करने की कोशिश नहीं करेंगे।


Similar Post
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमेरिका में सिखों की हत्या पर जताया दुख
चंडीगढ़, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर स ...
-
चारा घोटाले में लालू प्रसाद को मिली जमानत, सोमवार तक जेल से रिहा होने की संभावना
रांची, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। झारखंड उच्च न्यायालय ने राजद प्र ...
-
केजरीवाल ने लोगों से वीकेंड कर्फ्यू का पालन करने का किया आग्रह, कहा- लग सकता है लॉकडाउन
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शु ...