अमरनाथ यात्रा 2020: 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी

नई दिल्ली, शनिवार, 06 जून 2020। जम्मू-कश्मीर में इस साल की अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त को तक चलेगी। यह 15 दिनों की अवधि की होगी। इस बात श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने पुष्टि की है। जो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में समुद्र तल से 3,880 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर में यात्रा के मामलों का प्रबंधन करता है। यात्रा के लिए 'प्रथम पूजा' शुक्रवार को आयोजित की गई थी। कोरोनावायरस महामारी के कारण इस बार यात्रा की अवधि में कटौती की गई है। साधुओं को छोड़कर अन्य तीर्थयात्रियों में 55 वर्ष से कम उम्र के लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। यात्रा करने वाले सभी लोगों के पास कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र होने चाहिए।


Similar Post
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमेरिका में सिखों की हत्या पर जताया दुख
चंडीगढ़, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर स ...
-
चारा घोटाले में लालू प्रसाद को मिली जमानत, सोमवार तक जेल से रिहा होने की संभावना
रांची, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। झारखंड उच्च न्यायालय ने राजद प्र ...
-
केजरीवाल ने लोगों से वीकेंड कर्फ्यू का पालन करने का किया आग्रह, कहा- लग सकता है लॉकडाउन
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शु ...