महाराष्ट्र : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई, सोमवार, 25 मई 2020। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार रात आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ भी कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। अशोक चव्हाण नांदेड़ में थे और अब उन्हें इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है।


Similar Post
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमेरिका में सिखों की हत्या पर जताया दुख
चंडीगढ़, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर स ...
-
चारा घोटाले में लालू प्रसाद को मिली जमानत, सोमवार तक जेल से रिहा होने की संभावना
रांची, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। झारखंड उच्च न्यायालय ने राजद प्र ...
-
केजरीवाल ने लोगों से वीकेंड कर्फ्यू का पालन करने का किया आग्रह, कहा- लग सकता है लॉकडाउन
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शु ...