दिल्ली में कोविड-19 के मामले 14 हजार के पार

- अब तक 276 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2020। दिल्ली में कोविड-19 के 635 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़कर 14,053 हो गए। वहीं वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 276 है। दिल्ली सरकार के दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शहर में कोविड-19 के 7,006 मरीजों का अभी इलाज जारी है और 6,771 लोग ठीक हो चुके हैं या शहर से जा चुके हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बावजूद दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो उनकी सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन के चौथे चरण में कई सारी रियायतें देने के बाद भी स्थिति नियंत्रण में है।


Similar Post
-
रामायण विश्वमहाकोश का प्रथम संस्करण प्रकाशन के लिए तैयार
लखनऊ, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। भारतीय संस्कृति और दुनिया भर के र ...
-
भारत को भाजपा से और बंगाल को तृणमूल कांग्रेस से बचाने की जरूरत है: भूपेश बघेल
कोलकाता, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस&nb ...
-
अखिलेश बोले, विधानसभा चुनाव में BJP इतने बड़े अंतर से हारेगी जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी
झांसी, शुक्रवार, 05 मार्च 2021। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...