जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने दर्ज किए 1012 मामले

म्मू/श्रीनगर, रविवार, 19 अप्रैल 2020। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन के दौरान प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 1012 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान पुलिस ने अब तक 2302 लोगों को भी हिरासत में लिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 25 मार्च को देशभर की तरह जम्मू कश्मीर में भी लॉकडाउन लागू होने के बाद उल्लंघन पर 1012 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन के आदेश को न मानने पर 1295 दुकानों को सील किया गया है।
वहीं लॉकडाउन न मानने के आरोपों के चलते 2303 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कश्मीर संभाग में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 568 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 64 दुकानों और 447 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा लॉकडाउन न मानने के आरोप में 1691 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 1683 लोगों को काउंसलिंग के बाद रिहा कर दिया गया। वहीं जम्मू संभाग में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 444 मामले दर्ज किए गए, 193 दुकानें सील की और 591 वाहन जब्त किए गए।


Similar Post
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमेरिका में सिखों की हत्या पर जताया दुख
चंडीगढ़, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर स ...
-
चारा घोटाले में लालू प्रसाद को मिली जमानत, सोमवार तक जेल से रिहा होने की संभावना
रांची, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। झारखंड उच्च न्यायालय ने राजद प्र ...
-
केजरीवाल ने लोगों से वीकेंड कर्फ्यू का पालन करने का किया आग्रह, कहा- लग सकता है लॉकडाउन
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अप्रैल 2021। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शु ...