भाजपा के नफरत के व्यापार के कारण चिकित्सकों, सब्जी विक्रेताओं पर हो रहे हमले- सपा नेता

बलिया, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना लेने के परिणामस्वरूप चिकित्सकों पर हमले हो रहा हैं और सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने के बजाय सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने इस देश के बेबस और निरीह लोगों को इच्छा शक्ति दी थी और श्रम से अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने अपने अनियोजित फैसलों से उस इच्छा शक्ति और उस हौसले को तोड़ दिया है, जिसके परिणामस्वरूप देश के 30 फीसदी लोग फिर से 1947 से पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग इस समय दाने-दाने के लिए मोहताज हैं।
उन्होंने कहा कि यह देश सबका है। सभी लोग मिलकर धीरे-धीरे ही सही, किंतु एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण कर रहे थे, लेकिन देश में नफरत और झूठ के बल पर भाजपा की एक ऐसी सरकार सत्ता में आ गई, जो सरकार में होने के बाद से ही नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना बैठी है। परिणाम सामने हैं, डॉक्टरों पर हमला हो रहा है, सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं और सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने की जगह सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है।


Similar Post
-
कश्मीर भयंकर शीतलहर की चपेट में, पारा शून्य से कई डिग्री नीचे गिरा
श्रीनगर, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021। कश्मीर अभी भयंकर शीतलहर की चप ...
-
कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने पर पत्रकारों पर भड़के नीतीश, कहा- पहले क्या होता था
पटना, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ...
-
PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से फोन पर की बात, सेहत के बारे में जाना हाल
पणजी, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक ...