NRI डरे नहीं, अपनी विदेश यात्रा की घोषणा करने के लिए आएं आगे- कैप्टन

चंडीगढ़, गुरुवार, 09 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के मद्देनजर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, आप और सीपीआई के वरिष्ठ नेताओं से बात की। उन्होंने वर्तमान संकट से उत्पन्न स्थिति के हर पहलू पर चर्चा की और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनसे सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री ने प्रकाश सिंह बादल और सुखदेव सिंह ढींडसा, हरपाल सिंह चीमा और हरदेव सिंह अर्शी से बात की। इसके आलावा कांग्रेस पार्टी के पंजाब शाखा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की।
आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सभी पार्टी नेताओं ने कोरोना के खिलाफ सरकार के संघर्ष का समर्थन करते हुए इस समस्या से निपटने के लिए सहमति व्यक्त की। सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने आश्वासन दिया कि वे सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री को कोई भी निर्णय लेने के लिए पूरी तरह से अधिकृत करते हुए पंजाब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा कि राज्य और लोगों के हित में उन्हें जो उचित लगता है, वह इस संबंध में फैसला ले सकते है। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के विधायकों को कोरोना की स्थिति के प्रति आगाह किया और कहा कि विश्वव्यापी आंकड़े यह बता रहे हैं कि स्थिति अच्छी नहीं है।


Similar Post
-
चेन्नई : अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, एनसीबी ने 2 श्रीलंकाइयों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( ...
-
CWC की बैठक: के.सी. वेणुगोपाल बोले- जून 2021 तक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेण ...
-
बिहार : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर जारी आदेश पर तेजस्वी ने कहा, 'करो गिरफ्तार'
पटना, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। बिहार में सोशल मीडिया पर मंत्री, अ ...