नालागढ़ से IGMC पहुंची एम्बुलेंस
- गुजरने वाले रास्तों को किया गया सैनिटाइज
शिमला, रविवार, 05 अप्रैल 2020। देश में महामारी का रुप ले चुके कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। पंजाब सहित कई राज्यों में लॉकडाउन घोषित है, बावजूद इसके मौतों का सिलसिला जारी है। इसी के मद्देनजर हर जगह सैनिटाइज के साथ-साथ स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से आई एम्बुलेंस सुबह 8 बजे के करीब आईजीएमसी पहुंची वैसे ही उसके गुजरने वाले रास्तों को सैनिटाइज कर दिया गया है। नगर निगम शिमला ने तारादेवी से लेकर वाया चौड़ा मैदान होकर आईजीएमसी पहुंची एम्बुलेंस के पीछे उसी वक़्त सारे रास्तों को सैनिटाइज कर दिया। नगर निगम शिमला ने तारादेवी से लेकर IGMC परिसर तक प्रत्येक रास्ते को सैनिटाइज किया है। यह बेहद जरूरी कदम संक्रमण से हर संभव बचाव के लिए उठाए गए हैं।


Similar Post
-
कश्मीर भयंकर शीतलहर की चपेट में, पारा शून्य से कई डिग्री नीचे गिरा
श्रीनगर, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021। कश्मीर अभी भयंकर शीतलहर की चप ...
-
कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने पर पत्रकारों पर भड़के नीतीश, कहा- पहले क्या होता था
पटना, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ...
-
PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से फोन पर की बात, सेहत के बारे में जाना हाल
पणजी, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक ...