अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में 2022 में जीतेंगे 351 सीटें

लखनऊ, रविवार, 15 मार्च 2020। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में वर्ष 2022 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में 351 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा फर्जी प्रोपेगेंडा के आधार पर 300 सीटें जीत सकती है, तो हम सच्चाई के दम पर 350 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, लेकिन भाजपा निश्चित ही संविधान में विश्वास नहीं करती और धर्म के आधार पर विभेद करती है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वितरित किए गए लैपटॉप अभी भी काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा के शासन में बने शौचालय गिर रहे हैं। अखिलेश ने पूर्व बसपा सांसद बलिहारी बाबू और कई पूर्व विधायकों के बसपा छोडक़र समाजवादी पार्टी में आने पर उन सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि समाजवादी पार्टी राज्य में वापसी की राह पर अग्रसर है।


Similar Post
-
दिल्ली : कैट ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से दिल्ली में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग की
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते ह ...
-
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच JEE मेन्स प्रवेश परीक्षा स्थगित
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ...
-
वास्तविकता के विपरीत सरकार का दावा- चिदंबरम
नई दिल्ली, रविवार, 18 अप्रैल 2021। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने र ...