महिलाओं को मंत्रिमंडल में स्थान दें मुख्यमंत्री- किरण बेदी

चेन्नई, बुधवार, 11 मार्च 2020। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी से महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने का आग्रह किया। बेदी ने एक ट्वीट में कहा कि महिला दिवस समारोह में प्रख्यात स्थानीय वक्ताओं ने महिलाओं के लिए अधिक करने की मांग की। मैं पुडुचेरी के माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह करती हूं कि वे इसकी शुरुआत अपने मंत्रिमंडल में महिलाओं को नियुक्त करके करें। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल में कोई महिला नहीं है, जबकि यहां (उनकी पार्टी में) से महिला विधायक चुनी गई हैं। बेदी ने कहा कि परोपकार की शुरुआत अपने घर से होती है।


Similar Post
-
चेन्नई : अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, एनसीबी ने 2 श्रीलंकाइयों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( ...
-
CWC की बैठक: के.सी. वेणुगोपाल बोले- जून 2021 तक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेण ...
-
बिहार : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर जारी आदेश पर तेजस्वी ने कहा, 'करो गिरफ्तार'
पटना, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021। बिहार में सोशल मीडिया पर मंत्री, अ ...